राम जन्मभूमि की खुदाई में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष, स्तम्भ, मूर्तियाँ व शिव लिंग शामिल

By: Shilpa Wed, 13 Sept 2023 2:47:21

राम जन्मभूमि की खुदाई में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष, स्तम्भ, मूर्तियाँ व शिव लिंग शामिल

नई दिल्ली। अयोध्या में रामजन्मभूमि पर राम मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। खुदाई के दौरान प्राचीन मंदिर के अवशेष मिले हैं। इस सम्बंध में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने एक्स पर शेयर कर यह जानकारी दी है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की जिसमें ये अवशेष एकत्र करके रखे गए हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है श्रीराम जन्मभूमि पर खुदाई के दौरान मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष। इसमें अनेक मूर्तियां और स्तंभ शामिल हैं।

इसमें प्राचीन मूर्तियों के अवशेष, प्राचीन मंदिर के स्तंभ, शिवलिंग के अवशेष और अन्य पत्थर शामिल हैं। ये सभी अवशेष मंदिर परसिर में सुरक्षित रखे गए हैं। राम लला के दर्शन करने आने वाले भक्तों के ये अवशेष देखने का अवसर दिया जाता है। लोगों को देखने के लिए इसे गैलरी में रखा गया है। जहां पर इनसे जुड़ी जानकारी दी जाती है। पत्थरों पर नक्काशी दिखाई दे रही है। स्तंभों पर भी प्रतिमाएं बनी हुईं हैं।

ज्ञात हो कि राम लला का भव्य मंदिर लगभग बनकर तैयार है सिर्फ फिनिशिंग का कार्य बाकी है। मंदिर की बाहरी दीवारें बंशी पहाड़पुर के गुलाबी पत्थरों से बनाई गई है। वहीं, भीतर सफेद संगमरमर लगाया जा रहा है। रामलला के मंदिर का मुख्य दरवाजा सोने से बनाए जाने का फैसला किया गया है। जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री के हाथों इसका लोकार्पण किया जाएगा। राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को विश्वव्यापी बनाने का निर्णय किया गया है। संघ परिवार और बीएचपी इसकी जिम्मेवारी ली है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com